Commonwealth Games 2022: नौवें दिन भारत की झोली में हुई पदकों की बारिश,

Commonwealth Games 2022: नौवें दिन भारत की झोली में हुई पदकों की बारिश,पहलवानों ने फिर मचाया धमाल

Commonwealth Games 2022:Medal-Winners

भारतीय खिलाड़ियों ने शनिवार को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक अपने नाम कर लिए। जिसके बारे में हम आपको आज इस Sbmgelearing.in में आर्टिकल के द्वारा संपूर्ण जानकारी देंगे,जानिए कैसा रहा भारतीय दल का सभी खेलों में नौवें दिन प्रदर्शन? और रोज जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस टेलीग्राम चैनल से जुड़े

Commonwealth Games 2022: Medal-Winners

22वें राष्टमंडल खेलों में भारत के लिए पदक विजेता खिलाड़ीमुख्य बातें22वें राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन भारत ने जीते कुल 14 मेडलभारत 13 स्वर्ण, 11 रजत और 16 कांस्य पदक के साथ आया पदक तालिका में पांचवें पायदान परदसवें दिन न्यूजीलैंड को पछाड़कर चौथा स्थान हासिल करने पर होगी भारत की नजरें
बर्मिंघम: भारतीय दल का बर्मिंघम में चल रहे 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। भारत के लिए नौवां दिन बेहद शानदार रहा। भारत ने कुल 14 पदक अपने नाम किए। नौवें दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 13 स्वर्ण, 11 रजत और 16 कांस्य सहित कुल 40 पदक अपने नाम कर लिए हैं और पदक तालिका में पांचवें स्थान पर काबिज हो गया है। इन 40 पदकों में से 12 पदक भारत ने कुश्ती में हासिल किए हैं। कुश्ती में भारत ने शनिवार को 3 स्वर्ण और 3 कांस्य सहित कुल 6 मेडल जीते। ऐसा ही प्रदर्शन भारत ने एथलेटिक्स में भी किया। जिसके बारे में हम आपको sbmgelearning.in के माध्यम से जानते हैं राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन विभिन्न खेलों में भारत का विभिन्न स्पर्धाओं में कैसा प्रदर्शन रहा।

Commonwealth Games 2022 (बॉक्सिंग):

निकहत जरीन, अमित पंघाल, सागर और नीतू गंघास ने शनिवार को 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की अपनी स्पर्धाओं के फाइनल में पहुंचकर भारत के लिये चार रजत पदक पक्के कर लिये जबकि जैसमीन और रोहित टोकस ने सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक जीता

Commonwealth Games 2022 (एथलेटिक्स)

भारत के लिए शनिवार को प्रियंका गोस्वामी ने महिलाओं की 10 किमी रेस वॉक स्पर्धा में ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। प्रियंका ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 10 किमी की दूरी 43:38.00 मिनटों में पूरी की और दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं अविनाश साबले ने पुरुषों की 3 हजार मीटर स्टीपल चेस स्पर्धा में अप्रत्याशित रूप से कीनिया के वर्चस्व को चुनौती देते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। उन्होंने ये दूरी 8:11.20 मिनट का समय निकालकर पूरी की और इस दौरान अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। साबले गोल्ड जीतने वाले कीनिया के अब्राहम किबिवोट से महज 0.5 सेकंड से पीछे रह गए।

Commonwealth Games 2022( बैडमिंटन):

पीवी सिंधू, किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन ने राष्ट्रमंडल खेलों के बैडमिंटन स्पर्धा के एकल वर्ग के सेमी-फाइनल में शनिवार को जीत दर्ज कर प्रवेश कर लिया। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी और गायत्री गोपीचंद-त्रिसा जॉली की महिला युगल जोड़ी भी अंतिम चार में पहुंचने में सफल रही।

Commonwealth Games 2022(कुश्ती):

भारतीय पहलवानों ने शनिवार को तीन स्वर्ण सहित कुल 6 पदक अपने नाम किए। विनेश फोगाट, रवि दहिया और नवीन ने स्वर्ण पदक जीतकर कुश्ती में भारत के लिये लगातार दूसरा दिन यादगार बना दिया। पूजा गहलोत, पूजा सिहाग और दीपक नेहरा ने कांस्य पदक पदक हासिल किए। इसके साथ ही कुश्ती में भारत के पदकों की संख्या 6 स्वर्ण, 1 रजत और पांच कांस्य पदक सहित 12 रही।

Commonwealth Games 2022(हॉकी)

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 3-2 के अंतर से मात देकर 8 साल बाद और तीसरी बार फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम की स्वर्ण पदक के लिए ऑस्ट्रेलिया से 8 अगस्त को भिड़ंत होगी।

Commonwealth Games 2022(क्रिकेट):

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को मेजबान इंग्लैंड को सेमीफाइनल में 4 रन के करीबी अंतर से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ने जीत के लिए इंग्लैंड के सामने 165 रन का लक्ष्य रखा था लेकिन वो उसे निर्धारित 20 ओवर में भारत की शानदार गेंदबाजी की वजह से हासिल नहीं कर सकी। फाइनल में भारतीय टीम की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होगी।

Join what’s up group click here 

Commonwealth Games 2022(लॉन बॉल्स):

भारत को लॉन बॉल्स में पुरुषों की फोर टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। स्पर्धा के फाइनल में भारतीय टीम को उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उत्तरी आयरलैंड ने 18-5 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। भारतीय टीम में सुनील बहादुर (लीड), नवनीत सिंह (सेंकेड), चंदन कुमार सिंह (थर्ड) और दिनेश कुमार (स्किप) शामिल थे। महिलाओं की क्वार्टेट (चौकड़ी) ने मंगलवार को इस स्पर्धा का ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था।

Commonwealth Games 2022(स्क्वाश):

दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल की भारतीय मिक्स्ड डबल्स जोड़ी को शनिवार को स्पर्धा के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के जोएल किंग और पॉल कोल की जोड़ी के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही इस जोड़ी का गोल्ड का सपना टूट गया। अब दीपिका और सौरव की जोड़ी रविवार को कांस्य पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Join telegram chanel click here 

 

Leave a Comment